पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,हजारीबाग।इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी मुन्ना सिंह दिवाली के अवसर पर एसपी निवास के निकट पास वृद्धाश्रम पहुंचे और बुजुर्गों के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया।मुन्ना सिंह ने कहा कि इन बुजुर्गों ने अपनी पूरी जिंदगी परिवार और समाज के लिए समर्पित किया।वहीं लोगों से आग्रह किया कि त्यौहारों पर थोड़ा समय निकालकर अपने आसपास के वृद्धाश्रम या अनाथालय में जाएं।
मुन्ना सिंह ने कहा कि खुशियां बांटने से ही बढ़ती हैं और हमारे समाज में एकता और स्नेह का वातावरण भी इन्हीं प्रयासों से पनपता है।इसके बाद वृद्ध आश्रम में वृद्धो का पैर छूकर इन्होंने आशीर्वाद लिया। वृद्ध आश्रम में मौजूद सभी वृद्धो ने मुन्ना सिंह को लंबी आयु और चुनाव में विजय होने का आशीर्वाद दिया।





