प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़। टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के डहरभंगा में 1996 -97 में आदर्श गांव की घोषणा होने पर इंडोर स्टेडियम और संसद भवन बनाया गया था।भवन बनने के बाद उक्त भवन में एक दिन भी किसी प्रकार की बैठक नहीं हुई न कोई खेल हुआ। आलीशान भवन और इंडोर स्टेडियम अब खंडहर बन गया। यह अब शरारती तत्वों का डेरा बनकर रह गया है। भवन के खिड़की -दरवाजे सब गायब हो गए हैं।यहां तक की अब टाइल्स भी धीरे -धीरे उखाड़े जाने लगे हैं। अच्छा होता इसे किसी विभाग के कार्यालय के रूप में दे दिया जाता,ताकि इसका सदुपयोग हो।





