प्रतिनिधि,चतरा। जिला प्रशासन के तत्वाधान में आगामी रविवार को कर्पूरी ठाकुर भवन इंडोर स्टेडियम चतरा में एक दिवसीय आमंत्रण ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता स्विस लीग पद्धति के तहत आयोजित होगी तथा इस प्रतियोगिता में यू-15 वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। खेल का प्रथम चक्र सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो जायेगा,जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इच्छुक हैं,जिला खेल कार्यालय से सपर्क कर अपना नामांकन दर्ज करा सकते है। इस आशय की जानकारी सूचना एवम जनसंपर्क विभाग ने दी। प्रतियोगिता की विशेष जानकारी के लिए खेल विभाग के प्रधान लिपिक शिव कुमार साहू के मोबाइल नं 7870238999 पर संपर्क किया जा सकता है।





