इंदुमती टिबड़ेवाल विद्या मंदिर में समारोह का आयोजन





जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपना लक्ष्य तय करें :डॉ. विजय अग्रवाल





प्रतिनिधि,चतरा। बुधवार को विद्या भारती द्वारा संचालित इंदुमती टिबड़ेवाल विद्या मंदिर के वंदना सभागार,असेम्बली हॉल में आयोजित एक समारोह में विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी के संरक्षक डॉ. विजय अग्रवाल शिरकत करने पहुंचें। इस मौके पर प्राचार्य पवन कुमार दास ने संरक्षक डॉ. विजय अग्रवाल को बुके देकर सम्मानित किया।





कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विजय अग्रवाल ने असेंबली हॉल में उपस्थित बच्चों से रुबरू होते हुए कहा कि आप सभी बच्चे उत्कृष्ट विद्यालय में पढ़ रहे हैं और आपकी पढ़ाई उत्कृष्ट होनी चाहिए। इसके लिए आप सभी जीतोड़ मेहनत करें। साथ ही अनुशासन पर उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि बिना अनुशासन के आप ज़िंदगी मे कभी भी विकसित और अनुशाषित नही रह सकते।शिक्षकों को भी संबोधित करते हुए कहा यह बहुत जरूरी है कि बच्चों को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ाएं।





उन्होंने आगे अपने आशीर्वचन के रूप में बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में अपना एक लक्ष्य निर्धारित करें और उसके अनुसार मेहनत करें। उन्होंने बच्चों को समझाते हुए बताया कि जिस तरह ट्रेन को पता होता है कि मंजिल कहा है, उसी तरह जीवन में आगे बढ़ने के लिए आपको अपना लक्ष्य तय करना ही होगा।





कार्यक्रम में अतिथि परिचय विद्यालय के प्रभारी अयोध्या प्रसाद सिंह और सभी के प्रति आभार व धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार दास ने की।