प्रतिनिधि,हजारीबाग।शहर के इंद्रपुरी चौक स्थित इंद्रपुरी सिनेमा हॉल के मैदान में बुधवार की देर शाम डिजनीलैंड मेला शुरू हुआ।मेले का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि शहर के युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा,राकेश गुप्ता, मनोज सिन्हा और बटेश्वर मेहता ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर उद्घाटन किया,जिसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया। कई वर्षों से डिजनीलैंड मेला का आयोजन किया जा रहा है।जिसके पश्चात युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने मेला का अवलोकन किया।साथ ही उन्होंने मेले में लगे झूला का आनंद लिया।
हर्ष अजमेरा ने कहा कि बचपन के दिनों में डिजनीलैंड और मीना बाजार के नाम से इस मेले को जाना जाता था। बदलते वक्त के साथ अभी हम लोग मेले को डिजनीलैंड के नाम से जान रहे हैं। गर्मी की छुट्टी से पहले बच्चों के लिए मनोरंजन का सही स्थान है मेला।आयोजन मंडली को बहुत-बहुत बधाई। साथ ही कहा कि इस मेले में एक ही छत के नीचे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के सभी जरूरत के सामान उपलब्ध है।साथ ही आकर्षक झूले भी बच्चों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। साथ ही कहा की इस वर्ष की रामनवमी को ऐतिहासिक रूप से संपन्न करना है।
आयोजनकर्ता मनोज कुमार साव ने कहा कि मेला में बच्चों और बड़ों सभी को ध्यान में रखते हुए मेला का अयोजन किया गया है।सभी प्रकार के झूले,जिसमें ब्रेक डांस, टावर झूला, ड्रैगन झूला, नौका झूला, नागीन शो, मिक्की माउस तथा कई प्रकार के झूलें है, जो बच्चों का आकर्षक केन्द्र हैं।मेले में लेदर बैग, सहारणपुर का फर्नीचर, लकडी का समान चूड़ियां, खिलौना, नेम प्लेट, कपड़ा और लेडिज कूर्ति आदि है। साथ ही मेले में खाने का आईसक्रिम, पोपकोण, हवा मिठाई, फास्टफूड तथा रेस्टूरेंट आदि आदि का व्यवस्था किया गया है।
इस मौके पर मनोज कुमार साव, विकास कुमार, मनोज कुमार,अनीश सिंह,दीपक देवराज,पूर्व मुखिया संजय मेहता, विजय सिंह भोक्ता,कृष्ण भोक्ता, बाबूलाल मेहता, नितेश सिंह,सागर कुमार,रवि सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।





