प्रतिनिधि,जमशेदपुर।कदमा रानी कुदर स्थित कार्यालय में इंसानियत वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष हसन अख्तर इमाम की अध्यक्षता में रविवार एडीएल सोसाइटी के नवनियुक्त महासचिव एम नागेश्वर राव को पुष्प गुच्छ एवं साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान रोशनी रानी कुदर, शास्त्री नगर समेत स्थानीय बच्चों के दाखिले पर प्राथमिकता देने की मांग भी की। जिसपर महासचिव एम नागेश्वर राव ने ट्रस्ट की मांगों पर विचार करने का आश्वासन भी दिया।मौके पर मेराज खान, वाहिद अली, जहांगीर, जावेद जमाल, एस चौधरी, मीना देवी, रणजीत कुमार, मो. रफीक, औरंगजेब खान समेत अन्य मौजूद थे।





