प्रतिनिधि,हज़ारीबाग। आगामी 29 जून को होने वाले बकरीद को लेकर इचाक थाना में शांति समिति की बैठक सहायक पुलिस अधीक्षक सह थाना प्रभारी कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में की गई,जिसमें प्रखंड के दोनो समुदाय के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस ने बकरीद के दौरान थाना क्षेत्र में होने वाली समस्या को दोनो समुदाय से जाना और लोगों से अपील किया कि बकरीद के दौरान कोई भी ऐसा काम नहीं करें जिससे अपराधिक तत्व को अपने मंसूबे में कामयाब होने का मौक़ा मिले। उन्होने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।
बीडीओ रिंकू कुमारी ने लोगों से शांतिपूर्वक बकरीद मनाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
मौके पर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश मेहता, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानन्द अग्रवाल, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, मंडल अध्यक्ष सुभाष सोनी, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण, मुखिया संघ के ज़िला अध्यक्ष रंजित कुमार, प्रखंड अध्यक्ष सिकन्दर मेहता, मुखिया अशोक कप्परदार, उमेश मेहता, सिकन्दर राम, अशोक राम, पंसस मो सिकंदर अंसारी, पूर्व मुखिया बसंत मेहता, महेंद्र दास, नज़ीर अंसारी, मो जिब्रेल, मो कयूम अंसारी, रमेश कुमार, जोधन मेहता, सदन मेहता, रविशंकर समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।





