प्रतिनिधि, इचाक। शनिवार 26 मई 2023 को इचाक से खैरा भाया दरिया बरका डाढा पथ अंतर्गत बरका कला में हो रहे ढलाई कार्य का पथ निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश मेहता ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गई,जिसे देख अध्यक्ष ओम प्रकाश मेहता ने कार्य करा रहे लोगों को फटकार लगाई।
ओम प्रकाश मेहता ने कहा कि पथ निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्र की जनता ने रोड निर्माण को लेकर दर्जनों आंदोलन किया है,जिसके फलस्वरूप आज इस रोड का कार्य हो रहा है।अगर संवेदक के द्वारा रोड निर्माण कार्य में अगर तनिक भी लापरवाही बरती गई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।रोड की गुणवता के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे। साथ ही साथ मेहता ने संघर्ष समिति के तमाम पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों,पूर्व जनप्रतिधियों, बुद्धिजीवियों, नव जवान साथियों,माताएं, बहने से आग्रह करते हुए कहा कि पथ निर्माण कार्य अच्छे तरीके से कैसे हो इसकी जवाबदेही सबो की है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से संघर्ष समिति के सुरेंद्र प्रसाद मेहता ,नरेश मेहता ,संतोष मेहता ,राधेश्याम मेहता, श्याम राणा, प्रेम प्रकाश मेहता ,राहुल कुमार समेत कई लोग सामिल थे।





