लखनऊ।देश-दुनिया के इतिहास में 29 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम कारणों से दर्ज है।इसे देश के इतिहास में दुखद घटना के रूप में याद किया जाता है। 29 अक्टूबर 2005 की शाम दिल्ली के बाजार सजे-धजे थे। लोग घरों से त्योहारों की खरीदारी करने के लिए बाहर निकले थे,लोग ऑफिस से लौटने की तैयारी कर रहे थे या अभी रास्ते में थे।दो दिन बाद ही दीवाली थी।





शाम ठीक साढ़े पांच बजे से अगले आधे घंटे तक दिल्ली में एक के बाद एक तीन अलग-अलग इलाकों में धमाके हुए और त्योहारों की खुशियां मातम में बदल गई।रौनक बम धमाकों के धुएं में काली हो गई।हाहाकार मच गया। पहला धमाका पहाड़गंज में हुआ,दूसरा धमाका गोविंदपुरी में हुआ और तीसरा धमाका सरोजनी नगर में हुआ जिसमें सबसे ज्यादा 50 लोगों की मौत हुई और 127 से ज्यादा लोग घायल हुए। इन धमाकों के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ माना गया। इस आतंकी बर्बरता में साठ से ज्यादा लोगों की जान चली गई।





महत्वपूर्ण घटनाचक्र





1851ः बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एशोशिएशन की स्थापना।





1859ः स्पेन ने मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।





1863ः जिनेवा में 27 देशों की बैठक में अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना को मंजूरी।





1920ः पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना।





1923ः औटोमन साम्राज्य के विघटन के बाद तुर्की गणतंत्र बना।





1945ः विश्व में पहला बॉल पोआइंट पेन बाजार में आया।





1956 : इजरायल की सेना ने स्वेज नहर इलाके पर कब्जा करने के लिए सिनाई प्रांत में मिस्र पर हमला किया।





1975: स्पेन से जनरल फ्रैंको के 35 साल पुराने शासन का अंत। युवराज जुआन कार्लोस ने अस्थायी तौर पर सत्ता संभाली।





1994ः न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ।





1999ः पूर्वी भारत के तटीय प्रदेश ओडिशा में भीषण समुद्री तूफान। हजारों लोग बेघर। जान-माल की भारी क्षति।





2005ः दिल्ली में बम धमाके। 60 से अधिक लोगों की मौत।





2012ः शीर्ष भारतीय खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने माइक रसेल को हराकर सातवां वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया।





2015ः चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की।





जन्म





1985ः भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले बॉक्सर विजेंद्र सिंह।





निधन





1911ः अमेरिकी संपादक और प्रकाशक जोसफ पुलित्जर।





1959ः पहली लोकसभा के सदस्य सैयद मोहम्मद अहमद काजमी।





दिवस





विश्व स्ट्रोक डे