ईटखोरी थाना परिसर में रामनवमी और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए थाना प्रभारी द्वारा दिए गए कई दिशा निर्देश
अशांति और अव्यवस्था फैलाने वाले पर होगी प्रशासन की कड़ी नजर
प्रतिनिधि,चतरा।ईटखोरी थाना परिसर में रामनवमी और ईद त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता स्थानीय बीडीओ सह सीओ सोमनाथ बाकिंरा ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि इन दोनों त्यौहारो को आपलोग भाईचारगी और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। इसमें आप सभी लोगों का सहयोग जरूरी है और आपसे अपेक्षा है कि आप सब का सहयोग पूरी तरह से रहेगा।उन्होंने कहा कि शराब पर पूर्ण तरीके से प्रतिबंध रहेगा और डीजे का साउंड डेसीबल नियंत्रित रखना होगा।डीजे संचालकों से कहा कि ऐसा कोई गीत नहीं बजाएंगे जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े अन्यथा डीजे संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर होगी।
बैठक को बीडीओ समेत अन्य पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित करते हुए कहा कि शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी आपस में मिलजुल कर भाईचारगी के साथ पर्व मनाए। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो। सभी वक्ताओं ने इन त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।
इस मौके पर बीडीओ सोमनाथ बाकिंरा, इंस्पेक्टर मंजू कुमारी, थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह, एसआई दुखीराम महतो, एसआई पंकज कुमार सिंह, एसआई हरीद्वार प्रसाद मण्डल, चुनचुन कुमार, रामवृक्ष सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष देव कुमार सिंह, जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह, मंत्री सतीश सिंह, रामवृक्ष सिंह, धुना मुखिया प्रतिनिधि रामाशंकर पासवान, पंसस पवन कुमार सिंह, मकसूद आलम, करनी मुखिया प्रतिनिधि संजय रजक, कैलाश सिंह, फयाज खान, मंटू कुमार दांगी और कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामाधिन यादव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।





