प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर टीम ने बुधवार चाकुलिया थाना अंतर्गत भालुकबिंदा, उलीडीह थाना अंतर्गत संकोसाई व उलीडीह बस्ती में अवैध शराब बिक्री स्थलों पर छापेमारी कर विक्रेता चाकुलिया भालुकविंदा निवासी प्रफुल्ल महतो को बंगाल में बिक्री के लिए अधिकृत विभिन्न ब्रांड के अवैध विदेशी शराब और बियर के साथ गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है। साथ ही छापेमारी के दौरान मौके से फरार अन्य दो अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध मामला भी दर्ज किया गया है। मौके से उत्पाद विभाग की टीम ने 11.205 लीटर व्हिस्की, 10.59 लीटर रम, 13.30 लीटर बियर और 70 लीटर महुआ शराब भी बरामद किया है।