प्रतिनिधि,चाकुलिया।प्रखंड के श्यामसुंदरपुर में तीन साल पूर्व स्वास्थ्य विभाग के तहत 2 करोड 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शुक्रवार को भी चालू नहीं हो सका।सीओ और बीडीओ की जांच के बाद फिर मामला ठंडे बस्ते में पड़ता हुआ नजर आ रहा है।निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आखिर कब चालू होगा और इससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ कब से मिलेगा इस पर अभी भी संशय बरकरार है।





आपको बता दें कि विगत दिनों बीडीओ देवलाल उरांव और सीओ जयवंती देवगम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निरीक्षण किया था और उम्मीद जगी थी कि शीघ्र ही इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो जाएंगी,लेकिन अभी तक केंद्र के चालू होने के कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं।चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत मुर्मू ने निरीक्षण के दौरान कहा था कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र ही ओपीडी सेवा शुरू की जाएगी, जल्द ही इसका उद्घाटन भी होगा। सप्ताह में तीन दिन केन्द्र में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी रहकर क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देंगे।उन्होंने यह भी बताया था कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला चिकित्सक का पदस्थापन है।





आपको बता दें कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चालू हो जाने से चाकुलिया और गुड़ाबांदा प्रखंड के अनेक गांव के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलेगा।