पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव। आस्था का महापर्व छठ पूजा का शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। प्रखंड के लगभग 7 हजार घरों में छठ महापर्व किया गया।छठ व्रतियों ने गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया, वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया।बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद,भाजपा नेता रोशन लाल चौधरी ने बड़कागांव के कई छठ घाटों पर जाकर छठ व्रतियों से मुलाकात की और शुभकामनाएं दी।





छठ महापर्व को लेकर प्रखंड के तमाम छठ घाटों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। स्थानीय छठ पूजा समितियों द्वारा व्रतियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी। हर तरफ छठी मैया के गीत और जयकारे से छठ घाट गूंजायमान हो रहा था। आस्था का केंद्र बड़कागांव सूर्य मंदिर में भगवान सूर्य देव की पूजा के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं के काफी भीड़ देखी गई।





बड़कागांव सूर्य मंदिर,गोसाई बलिया,खरांटी,बड़कागांव पीपल नदी,गुरुचट्टी नदी,बादम नदी,बरवाडीह नदी,तलसवार नदी, सीकरी नदी आदि प्रखंड के तमाम 84 गांव में छठ घाट अर्घ्य देने वाले छठ व्रतियों की काफी भीड़ देखी गई। छठ घाटों में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल के अलावा ओम बड़कागांव पुलिस पदाधिकारी चौकसी करते नजर आए ।