प्रतिनिधि,बड़कागांव। हजारीबाग उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने बड़कागांव का दौरा कर बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बादम समुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र, अंबाजीत उप स्वास्थ्य केंद्र के अलावा बड़कागांव प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान की चारदीवारी निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया।





डीडीसी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव में डीएमएफटी फंड से बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी इमरजेंसी रूम जांच घर ,ऑपरेशन थिएटर ,प्रसव कक्ष, ब्लड स्टोरेज कक्ष के अलावा अन्य कक्ष का औचक निरीक्षण किया।





निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष में लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन प्रसाद को दिया। वहीं डॉक्टर बीएन प्रसाद ने डीडीसी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सूखे पड़े पेड़ों को कटवाने एवं वर्षों से पुराने जर्जर भवन को ध्वस्त कराने तथा हॉस्पिटल में अन्य कई समस्याओं को दूर कराने का अनुरोध किया गया।





डीडीसी ने बादम उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की उपस्थिति बिल्डिंग, बाथरूम के अलावा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का पर विशेष चर्चा की गई। एवं समस्या को दूर करने पर विचार विमर्श किया गया। बड़कागांव प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में हो रहे चहारदीवारी निर्माण कार्य का निरीक्षण डीडीसी ने किया।