प्रतिनिधि,चतरा। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में आईटीआई संस्थान के निर्माण हेतु भूमि चिन्हीकरण को लेकर बैठक अयोजित की गई।बैठक में आईटीआई संस्थान के निर्माण हेतु हंटरगंज, चतरा और प्रतापपुर में भूमि चिन्हीकरण कार्य की अघतन स्तिथि की जानकारी लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में चतरा अंचल अधिकारी भागीरथ महतो ने बताया कि उटा क्षेत्र में चिन्हीकरण का कार्य पूर्णतः की ओर है,जिसे जल्द पूर्ण कर लिया जायेगा। उपायुक्त ने बाकी क्षेत्र के अंचल अधिकारियों से किये गए कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि भूमि चिन्हीकरण का कार्य जल्द पूर्ण करें, जिससे कि जिले के छात्रों को आईटीआई संस्थान का लाभ जल्द से जल्द दिया जा सके।
बैठक में अपर समाहर्ता, चतरा अंचल अधिकारी, हंटरगंज अंचल अधिकारी, प्रतापपुर अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।





