प्रतिनिधि, चतरा। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में कल्याण विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में सरकार द्वारा जिले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लिए चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं और उनके प्रगति पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।





बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं यथा छात्रवृत्ति योजना, बिरसा आवास योजना, मुख्यमंत्री सहायता योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना समेत अन्य योजनाओं के लक्ष्य के प्रति किये गए कार्यों की जानकारी दी गई।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक योग्य लाभुकों को नियमानुसार लाभान्वित किया जाए तथा कियोस्क निर्माण के तहत निर्माण कार्य में तेजी लाया जाए। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत उन्होंने लाभुकों के सत्यापन का कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।





बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी अरूण कुमार एक्का, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमुनी कुमारी, जेएसएलपीएस डीपीएम अनिल डुंगडुंग, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।