प्रतिनिधि,चतरा। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक की गई। बैठक में आम्रपाली चंद्रगुप्त परियोजना अंतर्गत कार्य हेतु और बीएसएनएल फोर जी सैचुरेशन प्रोजेक्ट के तहत फोर जी मोबाइल सर्विस के अधिष्ठापन हेतु जिला वनाधिकार समिति के द्वारा वन एवं जंगल-झाड़ी भूमि का अनापत्ति प्रमाण-पत्र निर्गत करने पर विचार किया गया।





आम्रपाली चंद्रगुप्त परियोजना अंतर्गत कोल खनन का कार्य टंडवा अंचल के ग्राम उड़सू में किया जाना है तथा बीएसएनएल फोर जी सैचुरेशन प्रोजेक्ट के तहत फोर जी मोबाइल सर्विस के अधिष्ठापन का कार्य चतरा अंचल के आठ ग्रामों में और कुन्दा अंचल के दस ग्रामों में किया जाना है।





उपायुक्त ने प्राप्त सभी प्रस्तावों की गहन समीक्षा के उपरांत समिति के द्वारा उक्त भूमि का अनापत्ति प्रमाण-पत्र पारित करने के निर्णय पर सहमति जताते हुए कार्य आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।बैठक में उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल मीना, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, जिला कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का समेत अन्य सबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।