प्रतिनिधि, चतरा। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय स्टियरिंग सह मोनिटरिंग कमिटी की बैठक की गई। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित वित्तिय वर्ष 2018-19 से 2020-21 तक वित्तिय अंकेक्षण की समीक्षा की गई।





उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद मध्यान भोजन के अंकेक्षण का कार्य हर हाल में पूर्ण कर लें।प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पोषण वाटिका में तैयार ताज़ी एवं हरे पत्ते वाली सब्जियों का प्रयोग मध्यान भोजन में करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी चिन्हित विद्यालयों के परिसर में पोषण वाटिका के निर्माण को बढ़ावा दिया जाये।





बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक समेत अन्य सम्बंधित उपस्थित थे।