पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,चतरा। उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खान निरीक्षक जिला खनन कार्यालय,थाना प्रभारी मयूरहंड और पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से मौजा नौडीहा,सोकी के विभिन्न स्थलों पर अवैध बालू उत्खनन परिवहन और भंडारण के विरुद्ध औचक छापेमारी अभियान चलाया गया।





इस छापेमारी अभियान के क्रम में खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो ने बताया कि नौडीहा टांड में लगभग 330 ट्रेक्टर अवैध बालू का भंडारण पाया गया। स्थनीय ग्रामीण लोगों से इस अवैध भंडारण के संदर्भ में पूछताछ किया गया तो किसी के द्वारा बालू भंडारण से संबंधित कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। नौडीहा क्षेत्र अंर्तगत किसी को भी बालू भंडारण के लिए अनुज्ञप्ति पत्र प्राप्त नहीं है।अतः अवैध बालू खनिज को जप्त करते हुए मयूरहंड थाना में अवैध बालू भंडारण के विरुद्ध प्राथमिकी कांड संख्या 20/2024 दर्ज कराई गई है। जप्त बालू खनिज को स्थानिय मुखिया मीना देवी के पति ईश्वरी मेहता को जिमेनामा एवं जप्ती सूचि सौपते हुए सुरक्षार्थ आदेश एवं सतत निगरानी हेतु थाना प्रभारी मयूरहंड से अनुरोध किया गया है।