जमशेदपुर। उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान जवाहर उर्दू मध्य विद्यालय और पारडीह मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया गया।





निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के पठन-पाठन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मध्यान्ह भोजन, साफ-सफाई, बच्चों के पोशाक समेत अन्य सभी गतिविधियों पर विस्तृत रूप से जांच भी किया गया। साथ ही जिला मुख्यालय द्वारा दिए गए निरीक्षण संबंधी विवरण का अक्षरस अनुपालन करते हुए भरा गया। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षकों को विद्यालय में पठन-पाठन संबंधी एवं गतिविधि साथी अनुशासन का पालन समय करने का निर्देश भी दिया। साथ ही क्लास में बच्चों से बातचीत कर उन्हें मोटिवेट भी किया। मौके पर नगर प्रबंधक दिनेश्वर यादव भी उपस्थित थे।