प्रतिनिधि,रामगढ़। उपायुक्त माधवी मिश्रा ने सोमवार को छत्तरमांडू स्थित नवनिर्मित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विशाल कुमार ने उपायुक्त को ईवीएम वेयरहाउस के सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
इस दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में मौजूद सीसीटीवी कैमरें, अग्निशमन व्यवस्था, कुल कंट्रोल एवं बैलट यूनिट आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक अभियंता भवन प्रमंडल, एसएमपीओ सहित अन्य उपस्थित थे।





