प्रतिनिधि,चतरा। समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर आमजनों की समस्या सुनी। उन्होंने समस्याओं से जुड़े अवेदनों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को त्वरित गति से मामलों का नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया।समस्याओं में मुख्य रूप से विद्युत व्यवस्था से संबंधित मामले, कब्रिस्तान में चारदीवारी निर्माण संबंधित, मनरेगा कार्य संबंधित, चापानल लगाने के आवेदन संबंधित, जमीन से संबंधित मामले समेत अन्य मामले शामिल थे।