प्रतिनिधि,चतरा।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में गुरुवार को उपायुक्त अबु इमरान ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों और प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों की उपस्थिति में ऑनलाइन माध्यम से सभी पंचायत सचिवों और राजस्व कर्मियों के साथ जुड़कर बैठक की एवं आवयश्क दिशा निर्देश दिया।





बैठक में मुख्य रूप से कृषि ऋण माफी योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना व अन्य संचालित योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिया तथा सभी लंबित आवेदनों को ससमय निष्पादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सरकारी उपयोग हेतु खोले गए बैंक खाते जो क्रियान्वित नहीं हैं उन अनावश्यक बैंक खातों को बंद करने का निर्देश दिया। उन्होंने वन क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं के निराकरण हेतु आवयश्क दिशा निर्देश दिया।





उक्त बैठक में सभा कक्ष से अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीना, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी एवं अन्य पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा ऑनलाइन माध्यम से सभी पंचायत सचिव और राजस्व कर्मी जुड़े थे।