ब्यूरो प्रमुख,हजारीबाग। शुक्रवार को उपायुक्त नैन्सी सहाय ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिलने आए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान फरियादियों द्वारा भूमि, रोजगार, विकास कार्यों, आवास, पेयजल,आम गैर मजुरूआ रास्ता में जबरन मकान बनाने के संबंध में,एलपीसी निर्गत करने के संबंध में, पारिवारिक विवाद निपटारा के संबंध में,अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के संबंध में,जीविकोपार्जन के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में,पीएम आवास योजना में अनिमियतता के संबंध में,खतियानी जमींन हड़पने के संबंध में,भू रैयतों का मुआवजा भुगतान करने के संबंध में एवं इस दौरान रोजगार,मनरेगा,भूमि, म्यूटेशन,पेंशन,भूमि अधिग्रहण,आवास, राशन आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन आए।विभिन्न योजनाओं के लाभ सहित अपनी विभिन्न समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया,जिसके उपरांत उपायुक्त ने मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।





