प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर टीम ने सोमवार को उलीडीह थाना अंतर्गत उलीडीह बस्ती में छापेमारी कर तीन अवैध महुआ चुलाई शराब गोदाम का उद्भेदन कर भारी मात्रा में शराब बरामद कर किया है। वहीं छापेमारी की भनक लगते ही तीन शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहे। जिनके विरुद्ध टीम ने मामला भी दर्ज किया है। जबकि छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से 1140 लीटर महुआ शराब भी जब्त किया है।