विशेष संवाददाता,रांची। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के झारखंड,बंगाल और बिहार प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया के निर्देशानुसार पत्रकार सुरक्षा संबंधित नौ सूत्री मांग को लेकर बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू तथा तमाड़ विधायक विकास मुंडा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में राज्य में पत्रकारों के पर हो रहे हमले के विरोध में पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग,पत्रकार आयोग का गठन,बीमा,एक्रिडेशन सहित 9 मांगे दर्शायी गई हैं।
मौके पर रांची प्रमंडल महासचिव दिनेश हजाम,अध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडे,महासचिव अमित दत्ता,दिनेश बनर्जी,पूर्व महासचिव मिथुन चंद्र महतो,रमाकांत पाठक,संतोष मेहता,गौतम लोहरा,शुभम हलधर सहित कई पत्रकार मौजूद थे।





