अलीगढ़।उत्तर प्रदेश अलीगढ़ में गणतंत्र दिवस पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में धार्मिक नारे लगाने के मामले में इंतजामिया ने पश्चिम बंगाल के एएमयू छात्र की पहचान करके उसे निलंबित कर दिया है।इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी पांच दिनों में अपनी जांच रिपोर्ट सोंपेगी।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोक्टर प्रो मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि सर सयैद हॉल साउथ में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद नारे लगाने वाले वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पश्चिम बंगाल के माएदा का रहने वाला आफताब हॉल के बीए प्रथम वर्ष के छात्र वहीदउज्मान को निलंबित कर दिया गया है।
गणतंत्र दिवस पर नारेबाजी के मामले पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार मोहम्मद इमरान ने कार्यालय आदेश जारी किया है।मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जो पांच दिन में अपनी रिपोर्ट सोंपेगी। जांच कमेटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो अरशद हुसैन खान, हिंदी विभाग के अजय बिसारिया और सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो फरीद मेहदी को रखा गया है।
बता दें कि गणतंत्र दिवस पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में कुछ एनसीसी छात्र एएमयू जिंदाबाद के साथ धार्मिक नारा, नारा-ए-तकवीर अल्लाह हू अकबर भी बोला। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एएमयू के पूर्व छात्र और भाजपा नेता डॉ. निशित शर्मा ने ट्विटर पर अलीगढ़ पुलिस और एसएसपी कलानिधि नैथानी को टैग करते हुए शिकायत की थी।





