रांची।जेसीआई रांची द्वारा हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले पूर्वोत्तर भारत के सबसे बड़े ट्रेड फेयर एक्सपो उत्सव के 25वें संस्करण का रंगारंग शुभारंभ गुरुवार को हुआ।मोरहाबादी मैदान में आयोजित पांच दिवसीय एक्सपो एक्सपो-2022 का उद्घाटन राज्यपाल रमेश बैस ने किया।उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि एक्स्पो उत्सव का आयोजन झारखंड की गरिमा बढ़ाने में काफी सहायक साबित होगा।ऐसी व्यावसायिक गतिविधियों के आयोजन से आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलता है।उन्होंने एक्सपो उत्सव के भव्य आयोजन के लिए जेसीआई रांची के पदाधिकारियों सहित पूरी टीम की सराहना की।श्री बैस ने एक्सपो उत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।





जेसीआई रांची के अध्यक्ष सौरभ साह ने बताया कि एक्सपो का आयोजन 24 से 28 नवंबर तक मोरहाबादी में किया गया है।एक्सपो में 8 हैंगर में 325 से अधिक स्टॉलधारक देश और विदेश से आएं है और सभी स्टॉल सज-धज कर तैयार हैं।





उद्घाटन समारोह में पूर्व अध्यक्ष अनंत जैन ने मंच संभालते हुए राज्यपाल का स्वागत किया और अध्यक्ष को मंच सौंपा। अध्यक्ष सौरव साह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना की वजह से दो साल एक्सपो नहीं लगा था।लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।इसके बाद एक्सपो चीफ अभिषेक केडिया ने बताया कि इस वर्ष एक्सपो में पूरी से सैंड आर्टिस्ट आए हैं,जो अपने कलाकृतियों से दर्शकों को आकर्षित करेंगे।एक्सपो में क्यूआर स्कैन सिस्टम उपलब्ध है, जिससे एक्सपो के अंदर आते ही पूरे एक्सपो की सभी स्टॉल की जानकारी मिल जाएगी।डिजिटल इंडिया को ध्यान में रखते हुए पूरे एक्सपो को वाईफाई जोन बनाया गया है।उन्होंने कहा कि स्टार्टअप जोन में नए बिजनेसमैन और उनके बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा।एक्स्पो में पिंक हैंगर,रियल इस्टेट का अपना घर हैंगर,ब्रिस्टो कैफ़े,फनगोला,फ़ूड कोर्ट,फ़र्निचर ज़ोन,ऑटो जोन,प्रीमीयम हैंगर आकर्षण हैं।





मौके पर शहर के अन्य संस्थाओं के अध्यक्ष और सचिव मौजूद थे।चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।संस्था के पूर्व अध्यक्ष,सचिव,पूर्व एक्सपो चीफ और अन्य सदस्य भी मौके पर उपस्थित थे।





इसके साथ ही एक्सपो का शुभारंभ हुआ।हर दिन अलग-अलग प्रकार के इवेंट होते रहेंगे।शुक्रवार को इवेंट में एक्सपो ट्रेजर हंट , डॉग शो, और एक्सपो सिल्वर तंबोला का भी प्रोग्राम है।