विशेष संवाददाता,रांची/नई दिल्ली। नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के अंतर्गत सबसे तेज़ बढ़ती लेगसी पेंशन फंड मैनेजर एचडीएफसी पेंशन मैनेजमेंट कंपनी लि. ने 15 मई 2023 को अपने एसेंट्स अंडर मैनेजमेंट में 50हजार करोड़ का महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लि. के संपूर्ण स्वामित्व वाली इस सब्सिडियरी कंपनी की शुरुआत वर्ष 2013 में हुई थी और तब से कंपनी ने तेज़ दर से विकास किया है। कंपनी का एयूएम साइज़ तैतीस महीनों में 400 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने जुलाई 2020 में 10 हजार करोड़ का बेस एयूएम हासिल किया था।





कंपनी ने जुलाई 2020 में 83 महीने में दस हजार करोड़,अगस्त 2021 में 13 महीने में 20,000 करोड़., जून 2022 में 10 महीने में 30,000 करोड़, जनवरी 2023 में 6 महीने में 40,000 करोड़ और मई 2023 में 4 महीने में 50,000 करोड़ रुपए का एयूएम साइज़ का पड़ाव पार किया। एचडीएफसी पेंशन भारत में रीटेल तथा कॉर्पोरेट एनपीएस श्रेणी में सबसे तेज़ बढ़ती लेगसी पेंशन फंड मैनेजर है, जिसके पास सबसे अधिक संख्या में सब्सक्राइबर हैं।





इस उपलब्धि पर बात करते हुए श्रीराम अय्यर चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर एचडीएफसी पेंशन ने कहा कि यह हमारे लिए बेहद गौरवशाली पल है। पचास हजार करोड़ एयूएम का आंकड़ा पार करने पर काफी उत्साहित हैं। यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि हमने इस वर्ष अपने कारोबार के दस वर्ष पूरे कर लिये हैं। यह पड़ाव हमारे मूल्यवान सब्सक्राइबर्स का हमारी कंपनी पर भरोसा दर्शाता है। हम अपने सब्सक्राइबर्स, कॉर्पोरेट पार्टनर्स, पॉइंट्स ऑफ प्रेजेंस तथा डिस्ट्रिब्यूटर्स को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने हमारे ऊपर भरोसा जताया है और उनके समर्थन से ही हमारी कंपनी को पिछले कुछ सालों में आगे बढ़ने में मदद मिली है।





हर नौकरीपेशा व्यक्ति को रिटायरमेंट के बाद अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए एक साधन की ज़रूरत होती है। रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए एक वित्तीय उत्पाद के रूप में एनपीएस बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अच्छे रिटर्न, आकर्षक टैक्स लाभ और कम शुल्क ग्राहकों के लिए बेहद फायदेमंद पेशकश बनाते हैं। हमारे एयूएम ने रुपए 50,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसके कारण अब हमारे सब्सक्राइबर्स के लिए फंड मैनेजमेंट का प्रभावी शुल्क और भी कम हो जाएगा, जिससे यह उत्पाद उनके लिए किफायती बनेगा। मुझे उम्मीद है कि अधिक से अधिक भारतीय इस साधन का उपयोग करेंगे और अपने स्वर्णिम वर्षों को सुरक्षित बना सकेंगे।





एचडीएफसी पेंशन को मनी टुडे की ओर लगातार तीन वर्षों - 2019 से 2022 तक बेस्ट परफॉर्मिंग पीएफएम का पुरस्कार मिल चुका है।