जमशेदपुर।गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान और एचडीएफसी बैंक ने संयुक्त रूप से बुधवार रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में रक्त दाताओं ने भारी मात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।वहीं रक्तदान शिविर में 195 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रीता जॉन ने अपने संबोधन में रक्तदान की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के दिन हम सब एक नेक कार्य करने के लिए यहां उपस्थित हुए हैं। ताकि हमारा छोटा सा प्रयास किसी की जिंदगी बचा सके। साथ ही एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस पुनीत कार्य में सभी को शामिल होना चाहिए।
शिविर का उद्घाटन संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन और एचडीएफसी बैंक के अभिषेक घोष, कमलेंदु सिंह, हरि प्रधान, राज प्रकाश मंडल ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एनटीटीएफ ने रक्तदान शिविर आयोजित कर इस पुनीत कार्य में सहयोग किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं में रक्तदान के प्रति उत्साह भी देखने को मिला। सभी ने भारी मात्रा में रक्तदान कर शिविर को सफल बनाया।
शिविर को सफल बनाने में संस्थान की फैकल्टी मेंबर, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और जमशेदपुर ब्लड बैंक के चिकित्सकों की सराहनीय भूमिका रही।मौके पर रमेश राय, दीपक सरकार, प्रीति, मंजुला, वीना, मंजर, मनीष,पंकज, लक्ष्मण सोरेन समेत अन्य मौजूद थे।





