पूसू प्रतिनिधि,डुमरी। एनडीए प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश चौधरी ने मंगलवार को डुमरी प्रखंड के दर्जनों गांवों में धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 25 मई को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस दौरान सभी गांवों में लोगों की उमड़ी भीड ने प्रधानमंत्री के लक्ष्य को प्राप्त करने एवं एनडीए प्रत्याशी सह सांसद द्वारा जनहित में किये गए कार्यों पर भरोसा जताते हुए अपना मत रुपी समर्थन देने का भरोसा दिया।
एनडीए प्रत्याशी सीपी चौधरी ने प्रखंड के पोरैया पंचायत योगिडीह फुटबॉल मैदान के पास,शंकरडीह पंचायत मधुपुर मनोज अग्रवाल के घर के पास,ठाकुरचक पंचायत शहरपुर गिरधारी यादव के घर के पास,शंकरडीह पंचायत रामनगर कोरियाडीह गणपती मंदिर के पास, बलथरिया पंचायत बलथरिया क्लब भवन के पास, नगरी पंचायत नगरी शिव मंदिर के पास,लोहेडीह पंचायत दुर्गा मंदिर के पास,बालूटुंडा पंचायत मंदिर के पास,रोशनाटुंडा पंचायत मंदिर के पास,खैराटुंडा पंचायत चेरकी टोंगरी कांशी पंडित के घर के पास, रांगामाटी पंचायत रांगामाटी युगल यादव के घर के सामने ओवर ब्रिज के पास,बड़की बेरगी पंचायत बेरगी विद्यालय के पास,ससारखो पंचायत नुरंगो बरगद के पेड के पास,नागाबाद पंचायत नागबाद चौक के पास,जितकुंडी पंचायत शिव मंदिर के पास और खुद्दीसार पंचायत भवन के पास लोगों के साथ बैठक सह संवाद कर बीते 5 वर्षों में क्षेत्र के विकास के लिए अपने द्वारा किये गए कार्यों को बताकर आमजनों से अपना समर्थन देने की अपील की।
एनडीए प्रत्याशी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका आज पूरे विश्व में बज रहा है।तीसरे बार प्रधामंत्री बनने के बाद देशहित में और कई बड़े निर्णय लिए जायेगे।इस दौरान उन्होंने 5 वर्षो में संसदीय क्षेत्र में किए गए कार्यों को गिनवाया।कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काम करने का मुझे मौका मिला है।कई कल्याणकारी योजनाएं को हमने धरातल में उतारने का काम किया है।साथ ही केंद्रीय विद्यालय का स्थापना किया गया,बाइपास रोड बनाने के साथ,जैना मोड़ से गिरिडीह-देवघर तक फोर लेन बनाने की स्वीकृति मिल गई है।मेडिकल कॉलेज के लिए भी स्वीकृति मिल गई है।कृषि संबंधित प्रश्न पर जवाब दिया कि कृषि सम्मान निधि के द्वारा सभी कृषक को सम्मान देने का सफल प्रयास किया गया है।साथ ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना कृषको के लिए योजना शुरू किया गया है।जिसके तहत कृषकों को सिंचाई कुप,ट्रेक्टर,सिंचाई से संबंधित उपकरण मुहैया कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों का समर्थन मिल रहा है उससे विश्वास है कि इसबार रिकॉर्ड मतों से मेरी जीत होगी।
इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत जायसवाल,आजसू विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी,भाजपा नेता कृष्णकांत शर्मा,आजसू नेता छक्कन महतो,जिप सदस्य प्रदीप मंडल,भाजपा नेता सुरेन्द्र कुमार आदि सहित दर्जनों एनडीए नेता व समर्थक उपस्थित थे।





