विशेष संवाददाता
गिरिडीह। मुंबई में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अधिवेशन के मौके पर एबीपीएसएस के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश तिवारी को प्रशंसा पत्र प्रदान कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।जिसमें महाराष्ट्र के पत्रकारों के अलावा देश के अन्य राज्यों से राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।मुंबई से लौटकर श्री तिवारी ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कालावड़िया ने कहा कि आने वाले 2 अक्टूबर को गुजरात के पोरबंदर से अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की तरफ़ से पत्रकार सुरक्षा न्याय यात्रा निकलेगी और महाराष्ट्र,गुजरात,मध्य प्रदेश,उड़ीसा,झारखंड, पश्चिम बंगाल,बिहार,उत्तर प्रदेश,बिहार आदि विभिन्न राज्यों से होकर दिल्ली के जंतर मंतर मैदान पहुंचेगी।भारत सरकार से पूरे देश भर के सभी राज्यों के पत्रकारों के हितार्थ पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए कहा जाएगा।उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का कार्य इन दिनों काफी जोखिम भरा हो गया है।उन पर हमले,हत्याएं,झूठे मुकदमों में फंसा देना आम बात हो कर रह गई है।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय संगठन महासचिव राकेश सिंह परिहार, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा,महासचिव उत्पल सेन गुप्त्ता,प्रदेश सचिव अमित संतवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होने जा रहा है जो देश का पहला राज्य होगा।
इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलशाद खान, राष्ट्रीय महा सचिव महफुज़ खान, महाराष्ट्र प्रदेश संरक्षक सोहैल खंड़वानी, गुजरात से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सत्येन्द्र मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूभाई चौधरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय परमार, कामगार यूनियन के अभिजीत राणे, सुंदरी ठाकुर, अनिल गलगली, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेर दरगाह कमेटी के जावेद पारेख के साथ साथ मुंबई महानगर के कई नामी गिरामी शख्सियत समाजिक संगठनों के साथ पत्रकार गण मौजूद थे।





