प्रतिनिधि,गिरिडीह। गिरिडीह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा खंडोली डैम में जिस प्रकार से छात्र विशाल सिंह की जलाकर बर्बरता पूर्वक निर्मम हत्या के विरोध में अभाविप गिरिडीह के द्वारा झंडा मैदान से टावर चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की।



अभाविप के वक्ताओं ने बताया कि जिस प्रकार खंडोली में बिरनी थाना क्षेत्र घाघरा के रहने वाले बबन सिंह के पुत्र इंजीनियरिंग छात्र विशाल सिंह को जलाकर निर्मम हत्या कर दी गई,यह बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक घटना है। इस प्रकार के लगातार घटना घटने से शहर में डर की स्थिति पैदा हो गई है,गिरिडीह में ग्रामीण क्षेत्र से आकर छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं, इस प्रकार की कई बड़ी घटनाएं खंडोली में घट चुकी है, इसके बावजूद भी गिरिडीह के शासन प्रशासन अपने कान में तेल लिए सोए हुए हैं, यदि खंडोली में पुलिस पिकेट होता तो शायद इस प्रकार की घटना अभी देखने को नहीं मिलती ,लेकिन खंडोली में पुलिस पिकेट का निर्माण नहीं किया जा रहा है गिरिडीह पुलिस प्रशासन से आग्रह करता हूं कि विशाल सिंह के हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर उसे सजा दिया जाए एवं खंडोली में एक पुलिस पिकेट का निर्माण करवाया जाए ताकि ऐसी बड़ी घटना ना घटे।





मौके पर अभाविप के प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी आशीष सिंह, आकाश श्रीवास्तव,अक्षय कुमार,उज्जवल तिवारी, बबलू यादव, नीरज चौधरी, ऋषि त्रिवेदी,विकाश वर्मा, राजेश यादव, शशिकांत वर्मा,गुलशन यादव,विशाल तिवारी,सुमन चौधरी, आयुष देव, राहुल मंडल, शशि रजक, राहुल राणा,सत्यम सिंह, अंशु कुमार, संजीत कुमार,रोशन राय, सप्पू कुमार,सतीश मिश्रा,शेंकी पांडे, प्रलाद पांडा,सुदामा मिश्र, आशीष चंद्रवंशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।