प्रतिनिधि,जमशेदपुर।एमजीएम थाना के निर्माणाधीन भवन का रविवार एसएसपी प्रभात कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर कार्य प्रगति की पूरी जानकारी भी ली। साथ ही यह भी जानना चाहा कि भवन कब तक बनकर तैयार हो जाएगा।





बताते चलें कि एमजीएम थाने का पुराना भवन समय के साथ छोटा पड़ने के कारण नए भवन का काम चल रहा है। वहीं एमजीएम थाना का नया भवन पुराने भवन के पहले ही बन रहा है। साथ ही भवन को आधुनिक तरीके से बनाया जा रहा है। भवन की छत ढलाई का काम लगभग में पूरा हो चुका है। जबकि बाकी का काम भी चल रहा है। थाने का अपना भवन बनने से वहां पदस्थापित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को इससे काफी राहत मिलेगी।