प्रतिनिधि,जमशेदपुर।जिले के एसएसपी प्रभात कुमार ने शहर से गुम समेत अन्य अपराधिक मामलों में बरामद हुए 350 मोबाइल मालिकों के बीच वितरण किया। सोमवार साकची थाना परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एसएसपी प्रभात कुमार मौजूद थे।इसके अलावा सिटी एसपी के. विजय शंकर, एएसपी शुभांशु जैन, सभी डीएसपी समेत शहर के सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।





इस दौरान एसएसपी ने लोगों के बीच मोबाइल वितरण करने से पहले उन्हें यह शपथ दिलाई कि वे बाइक चलाते समय हेलमेट पहनेंगे। साथ ही कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करेंगे और तो और एसएसपी ने लोगों को लालच में चोरी का मोबाइल नहीं खरीदने की सलाह भी दी है।





एसएसपी ने कहा कि जनवरी 2022 से लेकर दिसंबर 2022 के बीच पूरे जिले में मोबाइल गुमशुदगी के लगभग 2000 आवेदन आए थे। जिसपर उन्होंने जांच कर पहल करने का आदेश सभी थाना प्रभारियों को दिया था। जिसके तहत ही मोबाइल की बरामदगी की गई। इनमें से कुछ मोबाइल दिल्ली और सिक्किम से भी बरामद किए गए हैं।





बताते चलें कि 24 दिसंबर 2022 को बिस्टुपुर थाना परिसर स्थित मल्टीपरपज कॉन्फ्रेंस हॉल में समारोह का आयोजन कर 60 मोबाइल का वितरण किया गया था। साथ ही रविवार को घाटशिला थाना परिसर में समारोह का आयोजन कर 93 मोबाइल बांटे गए। इसी तरह सोमवार को भी साकची थाना परिसर में 350 मोबाइल बांटे गए।