प्रतिनिधि,जमशेदपुर।आजादनगर थाना अंतर्गत कुली रोड पर 13 जनवरी को जमीन कारोबारी शब्बीर अहमद की गोली मारकर की गयी हत्या के मामले में परिजन समेत मोहल्ले के लोगों ने सोमवार एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों की मांग थी कि घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अब भी खुलेआम इलाके में घूम रहे हैं। मामले में सभी आरोपी नामजद है और इनकी गिरफ्तारी अभिलंब होनी चाहिए। मौके पर लोग अपने हाथों में तख्तियां भी लिए हुए थे। जिसपर तीखे नारे भी लिखे हुए थे।





कोलकाता के अस्पताल में इलाज के दौरान शब्बीर अहमद की 15 जनवरी को मौके हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि परिजनों का कहना है कि मुख्य आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं परिवार ने शब्बीर हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी कांग्रेस नेता बबलू नौशाद, शहनवाज उर्फ छोटू बच्चा, मो. गुलरेज, हाजी सद्दाम, खट्टा सोनू, मो. दानिश, मो. रिंकू और सद्दाम को भी गिरफ्तार करने की मांग एसएसपी से की है। परिजनों ने कहा कि घर के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दिया गया है। जिससे अन्य सदस्य अब भी दहशत में हैं। साथ ही आरोपी समझौता के लिए परिवार के सदस्यों पर तरह-तरह से दबाव भी बना रहे हैं। आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग परिवार के लोगों ने की है।