प्रतिनिधि,जमशेदपुर।एसडीएम पीयूष सिन्हा के निर्देश पर बुधवार साकची गोलचक्कर स्थित पान गुमटी और ठेलों में प्रतिबंधित पान मसाला, खुला तम्बाकू एवं लूज सिगरेट पैकेट की बिक्री करने वालों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया।





इस दौरान इसकी बिक्री करते पाए जाने पर दुकानदार गुलाम रब्बानी, अभिजीत पति, अजय कुमार एवं अरुण पोद्दार से जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही सभी दुकानदारों, खुदरा एवं थोक विक्रेता, मिष्ठान भंडार, ठेला, खोमचा, मेडिकल दुकानदार को सूचित किया गया है कि 11 फरवरी को अनुमंडल कार्यालय में एफएसएसएआई का रजिस्ट्रेशन के साथ साथ लाइसेंस शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबकि बिना लाइसेंस लिए बिक्री करते पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत दुकानदारों के विरुद्ध करवाई भी की जाएगी।