प्रतिनिधि,चतरा। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर केसरी चौक स्थित एक जेवर की दुकान में करीब साढ़े पांच लाख रुपए के चोरी का जेवर बेचने की फिराक में लगे मां- बेटा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।





इस आशय की जानकारी देते हुए चतरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि नगर क्षेत्र के आजाद नगर मुहल्ले का मो० फैज पिता सलाउद्दीन और उसकी मां अकलिमा खातून पति सलाउद्दीन सोने की जेवरात केशरी चौक में स्थित जेवर के दुकान में बेचने के फिराक में है। सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई में एसडीपीओ चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरीत कारवाई करते हुए केशरी चौक के पास मो० फैज एंव उसकी मां को कुछ सोने की जेवरात के साथ पकड़ा गया।





एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पूछताछ करने पर कोई बैध कागजात नही दिखाया गया। जब सख्ती बरती गई तो मां व पुत्र ने बताया कि यह सामान चोरी का है। चोरी का कुछ और सामान घर में छिपा कर रखा गया है। तत्पश्चात मो० फैज के घर में छापामारी किया गया तो छापामारी के दौरान उनके घर से अनेकों सामान की बरामदगी हुई। मो० फैज की निशान देही पर राहुल कुमार पिता जगदीश साव लाइन मुहल्ला के घर पर भी छापामारी किया गया। छापामारी के पश्चात राहुल के घर से पांच मोबाइल बरामद किया। उक्त दोनों की निशान देही पर अरमान उर्फ टाइगर साठ बिन्ड मुहल्ला के घर पर छापामारी किया गया तो उसकी घर से तीन स्मार्ट फोन बरामद किया गया।





एसडीपीओ ने बताया कि जेवरातों में चांदी से बना हुआ 11 पीस पायल ,चांदी का बना एक जोड़ा बोंगली, सोने का बना 8 पीस कान का झुमका, चांदी का बना दो गले का चैन, सोने का बना एक पीस कान की बाली, 6 पीस चांदी बिछिया, 4 पीस टोप्स सोना,सोने का बना एक गले का चैन, सोने की एक आंगूठी, एक टाइटन कम्पनी का गोल्डन घड़ी,सोने का बना तीन नक्बेसर,चार स्मार्ट फोन एवम चार की पैड मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तार लोगों में मोहम्मद फैज पिता सलाउद्दीन अजाद नगर, अकलिमा खातून पति सलाउद्दीन साकिन अजाद नगर,राहुल कुमार पिता जगदीश साव साकिन लाइन मुहल्ला सभी सदर जिला चतरा के रहने वाले है।





छापामारी दल में एसडीपीओ अविनाश कुमार,पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी मनोहर करमाली, अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार रजक, पुलिस अवर निरीक्षक वीना कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक निरंजन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रकाश सेठ,पुलिस अवर निरीक्षक सिकन्दर सिंकू,पुलिस अवर निरीक्षक श्रीराम पंडित,पुलिस अवर निरीक्षक न‌इम अंसारी और सदर थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।