वरीय संवाददाता,रांची। राज्य के सात जिले में ओबीसी आरक्षण शून्य किए जाने, ओबीसी आरक्षण बढ़ाने, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, सदस्य नियुक्त करने, जातीय जनगणना कराने के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी 28 जुलाई को विधानसभा सत्र के दौरान नया विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगा।उक्त बातें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता में प्रदेश कार्यालय में कही।उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी सेवा की वैकेंसी निकाली जा रही है।उसमें ओबीसी के वाजिब हक भी नहीं मिल रहा है। इसे न सत्ता ना विपक्ष कोई नहीं देख रहा है। राज्य सरकार धड़ाधड़ रिक्तियां निकाल रही है। और ओबीसी समुदाय के छात्रों को दरकिनार की जा रही है।
प्रदेश महासचिव प्रभात शर्मा ने कहा कि सरकार हमारी बातें नहीं सुनती है तो हम लोग आंदोलन को गांव गांव तक पहुंचाएंगे।प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के साथ में प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश जायसवाल, सूबेदार एसएन सिंह कुशवाहा, महासचिव प्रभात शर्मा अजय मेहता ग्रामीण जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद साहू उपस्थित थे। उक्त जानकारी मोर्चा के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार कुशवाहा ने दी।





