वरीय संवाददाता,रांची। ईरबा में ओरमांझी अंजुमन की एक अहम बैठक गुरुवार को हुई,जिसमें तेरह गांव के अंजुमन के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में गहन विचार विमर्श के बाद आम सहमति बनाकर अनवार अहमद अंसारी, उपाध्यक्ष, झारखंड प्रदेश कंग्रेस कमिटी को ओरमांझी अंजुमन का अध्यक्ष चुना गया। साथ ही मुंतजिर अहमद रजा, उप प्रमुख को सचिव के पद पर चुना गया। इसमें बत्तीस गांव के अंजुमन के सभी जिम्मेदार सदस्य शामिल थे।ओरमांझी अंजुमन का मुख्य कार्य पूरे प्रखंड में शांति बहाल करना।खासकर युवाओं एवं युवतियों को सही रास्ते पर चलने की सलाह देना और नशाखोरी को खत्म करना है।





अंजुमन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनवार अहमद अंसारी ने ओरमांझी अंजुमन के कार्यकारिणी सदस्य रफीक अंसारी को निर्देश दिया कि दस दिन के अन्दर सभी गंव के युवाओं का लिस्ट तैयार करें।ताकि अगली बैठक युवाओं के साथ हो सके एवं अंजुमन के सभी जिम्मेदार व्यक्तियों के समक्ष युवाओं को नशा मुक्ति के बारे में समझाया जा सके एवं सही दिशा निर्देश दिया जा सके।





बैठक में अनवार अहमद अंसारी, मुन्तजीर अहमद रजा, सलीम अंसारी, हाजी एकबाल हुसैन, रिजवान अंसारी, कुद्दूस अंसारी, अमाल अंसारी, खालीक खान, आफताब आलम, जावेद अख्तर, सज्जाद कामी, फिरोज अहमद अंसारी, नईम अंसारी,मुमताज आलम,रहीम अंसारी, हैदर अंसारी, रफीक अंसारी उपस्थित थे।