प्रतिनिधि,जमशेदपुर।कदमा थाना प्रांगण में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी अशोक कुमार राम ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों और लोगों ने तिरंगे को सलामी भी दी। जिसके बाद सभी के बीच मिठाई का वितरण किया गया। मौके पर थाना के पुलिसकर्मियों समेत शांति समिति के सदस्य भी मौजूद थे।





