प्रतिनिधि,जमशेदपुर।कदमा थाना अंतर्गत भाटिया पार्क के पास शनिवार की दोपहर लगभग 12.30 बजे चलती हुई मारुती ओमनी वैन आग का गोला बन गई।वैन में आग लगने से सड़क पर चल रहे राहगीरों के बीच अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते वैन जलकर राख हो गई। घटना के समय कार में दो लोग सवार थे। इस दौरान जैसे ही उन्हें कार से धुआं उठता दिखा। वैसे ही दोनों गाड़ी रोककर बाहर निकल गए। जिसके बाद मारुति वैन धू-धू कर जलने लगी।अगर समय रहते दोनों बाहर नहीं निकलते तो बड़ी घटना घट सकती थी।
घटना की सूचना पाकर पीसीआर वैन भी मौके पर पहुंची और रास्ते से गुजर रहे लोगों को रोका। आग की लपटों से चक्के भी ब्लॉस्ट करने लगे। आग की लपटें हवा में काफी दूर तक दिखाई पड़ रही थी।बताया जा रहा है कि वैन किसी एजुकेशन संस्थान की है।कदमा रामजनम नगर निवासी चालक वैन से शास्त्री नगर की तरफ जा रहा था। इसी बीच शॉर्ट सक्रिट से आग लग गई। संयोग यह रहा कि यह उसमें विद्यार्थी सवार नहीं थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया है।





