प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी तामोलिया निवासी सुरेश लोहार को गिरफ्तार कर शनिवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कपाली ओपी अंतर्गत एक नाबालिग युवती ने आरोपी सुरेश लोहार के खिलाफ थाने में यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था।मामला दर्ज होते ही 2 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।