पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पत्थलगड़ा/चतरा।प्रखंड कार्यालय परिसर में करोड़ों की लागत से बनाई जा रहे आवासीय भवन में इन दिनों भारी अनियमितता बरती जा रही है।ज्ञात हो कि ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल चतरा द्वारा करोड़ों रुपयों की लागत से यह कार्य कराया जा रहा है,जिसमें संवेदक द्वारा भारी लापरवाही बरती जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि जब आवासीय भवन निर्माण को लेकर चहारदीवारी का निर्माण शुरू किया गया था उसी समय से जनप्रतिनिधियों ने संवेदक पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था, जिसे लेकर विभिन्न अखबारों में खबर प्रकाशित की गई थी,लेकिन आज तक इस ओर विभागीय कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि इस मामले को लेकर कई जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि संवेदक के खिलाफ विभाग के द्वारा कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
पत्थलगड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी कलिंदर साहू ने कहा कि मीडिया के माध्यम से मुझे जानकारी मिली है की पत्थलगड़ा ब्लॉक परिसर में बनाए जा रहे आवासीय भवन निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है ऐैसी सूचना मिली है। उन्होंने कहा जांचोपरांत संवेदक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
क्या कहते हैं सुरेश राम,कार्यपालक अभियंता (ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल चतरा)।प्रखंड परिसर में बन रहे आवासीय भवन में भारी अनियमितता बरती जाने की सूचना मिली है, जांचोपरांत विभागीय कार्रवाई की जाएगी।





