प्रतिनिधि, हजारीबाग। हजारीबाग पीडब्ल्यूडी चौक स्थित ज्ञान ज्योति मेमोरियल महाविद्यालय इंटरमीडिएट के कला एवं वाणिज्य के विद्यार्थियों ने जैक द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए हैं। विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त किए हैं। सफल विद्यार्थियों को महाविद्यालय के सचिव विनय कुमार तथा शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई दिए तथा कामना किए हैं कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे।
कला संकाय के अमर कुमार 88.5 प्रतिशत लाकर महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, शिव कुमार गुप्ता ने 84.4 प्रतिशत लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है तथा अनु रंजन 84% लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।सफल विद्यार्थियों में आदिति कुमारी, विकास कुमार, किरण कुमारी, मधु कुमारी, निकी कुमारी, काजल कुमारी, गुड़िया कुमारी इत्यादि उपस्थित थी।





