पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़। झामुमो के स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सांसद विजय हांसदा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड स्थित करियो डीह मैदान में झामुमो के स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन शुक्रवार को लगभग ढाई बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी।
राजमहल लोकसभा क्षेत्र झामुमो के प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में चुनाव प्रचार के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह प्रत्याशी विजय हांसदा के द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव,जिला सचिव सुलेमान बास्की,जिला उपाध्यक्ष अजीजूल इस्लाम अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान,दयानंद भगत सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सांसद विजय हांसदा के द्वारा मंच निर्माण, हेलीपैड और कार्यकर्ता तथा आम नागरिकों के बैठने सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां काम करने वाले कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ताकि किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो।





