प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। प्रखंड के नागर गांव निवासी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा जाने माने व्यवसायी अरुण कुमार सिंह के आवास पर आयोजित बहुभोज कार्यक्रम में राज्य के मंत्री सत्यानंद भोक्ता शामिल हुए एवं वर वधु को आशीर्वाद दिया।
इस कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव, राजद के वरिष्ठ नेता चंद्रिका यादव,मुखिया संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव,डीएसपी से सेवा निवृत कपिल देव यादव,समाज सेवी सह व्यवसायी प्रेम सिंह,युगल सिंह,मुकेश सिंह,उदय वर्मा,भाजपा नेता अरविंद सिंह,कामेश्वर सिंह,प्रदीप सिंह,रूपन यादव, डोमन यादव, कपिल देव यादव , संजय सिंह, पुलिस स्पेक्टर प्रमोद पांडे, वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी गुलाम सरवर,बीडीओअभिषेक पांडे एवं सीओ मिथिलेश कुमार सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद लिया आशीर्वाद दिया।





