प्रतिनिधि,रांची। कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने सोमवार को नामांकन किया।इससे पूर्व अपने धुर्वा स्थित आवास से निकली, जिसमें युवा कांग्रेस महासचिव एवं रांची विधानसभा के प्रभारी रोहित सिन्हा के नेतृत्व में करीब दर्जनों मोटरसाइकिल में युवाओं की टोली जुलूस के रूप में आगे-आगे चलती रही। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था विभिन्न मार्गो से होते हुए समाहरणालय के समीप पहुंचा। यहां यशस्विनी सहाय के नामांकन के बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मोटरसाइकिल जुलूस के रूप में मोरहाबादी स्थित सभा स्थल पहुंचे।





कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची महानगर कांग्रेस के सचिव रविंद्र कुमार, नीतीश कुमार, सूरज शर्मा, केके वर्मा,नीरज सांगा, आर्या नायक, अभिषेक कुमार, छोटू वर्मा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।