कार का संतुलन बिगड़ा, पेड़ में जोरदार टक्कर, एक की मौत,छह घायल
कुल्लू मोड़ से कटकमसांडी तक सड़क के बीचो बीच खड़े हैं कई ऐसे पेड़,ले चुके हैं कई राहगीरों की जान
प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। थाना क्षेत्र के सलीमपुर मोड़ के समीप बीते शुक्रवार की देर रात अनियंत्रित कार ने महुआ के पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना से कार में सवार सभी सात लोग घायल हो गए।जबकि एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।इस घटना में दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है की गिद्धौर के ठाकुरबाड़ी मुहल्ला के एक ही परिवार के सात लोग कार में सवार थे,जिसमे प्रखंड मुख्यालय के सहदेव महतो के पुत्र मटुक दांगी(62),केदार दांगी(32),प्रदीप दांगी की पत्नी कल्पना देवी,प्रकाश दांगी,राकेश कुमार,रामनगर सियारी निवासी सोनू दांगी की पुत्री रिशु कुमारी(12)व दो वर्ष की परिधि कुमारी कुमारी शामिल थे।
शुक्रवार की देर रात कार में सवार लोग चतरा की ओर से गिद्धौर आ रहे थे।इसी क्रम में थाना क्षेत्र के सलीमपुर मोड़ के समीप कार का संतुलन बिगड़ गया और सड़क के बीचो-बीच स्थित महुआ के पेड़ में जा टकराया। इस दुर्घटना में कार पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं मुकुट दांगी को इलाज के लिए गिद्धौर ले जाने के क्रम में मौत हो गई। दो लोगों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।ग्रामीणों की तत्प्रता से सभी घायलों को इलाज के लिए जीवनधारा हॉस्पिटल गिद्धौर लाया गया।जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से चार घायलों को हजारीबाग रेफर कर दिया।बताया गया सभी लोग सदर थाना क्षेत्र पचमहला गांव से एक पार्टी कार्यक्रम से वापस गिद्धौर स्थित घर आ रहे थे। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
बताते चलें कि चतरा सदर प्रखंड के कुल्लू मोड़ से कटकमसांडी(हजारीबाग) तक सड़क के बीचो बीच कई ऐसे पेड़ हैं,जिसने कई लोगों की जान ले ली है। कई बार खबर के माध्यम से विभाग को अवगत कराया गया है।परंतु किसी का ध्यान इस ओर आकर्षित नहीं हुआ है,जिसका खामियाजा राहगीर भुगत रहे है।





