पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।गोंदलपुरा गांव में 500 से अधिक दिनों से कोल कंपनियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे ग्रामीणों से मिलने के लिए आज सोमवार को बिहार काराकाट के भाकपा माले नेता सांसद राजाराम सिंह और आरा के सांसद सुदामा प्रसाद आएंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि बादम बस स्टैंड से कर्णपुरा बचाव संघर्ष समिति के बैनर तले दोनों नेता का स्वागत करते हुए पकरिया टोला फुटबॉल मैदान गोंदलपुरा मैदान लाया जाएगा।जहां लगभग 11बजे सभा का आयोजन किया जाएगा,जिसमें गोंदलपुरा,बादम,गली,बलोदर रूदी के अलावा कई गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित रहेंगे। इस दौरान सांसद राजाराम सिंह और सुदामा प्रसाद द्वारा ग्रामीणों को संबोधन किया जाएगा।





